[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पहुंची समरस सनातन यात्रा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, यात्रा में आए संतो का किया सम्मान, सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत बनाने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पहुंची समरस सनातन यात्रा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, यात्रा में आए संतो का किया सम्मान, सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत बनाने का किया आह्वान

खेतड़ी में पहुंची समरस सनातन यात्रा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, यात्रा में आए संतो का किया सम्मान, सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत बनाने का किया आह्वान

खेतड़ी : खेतडी कस्बे में मंगलवार को पंहुची समरस सनातन यात्रा का ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्याम मंदिर परिसर में यात्रा के साथ आए संतो का सम्मान किया गया। आरएसएस के विभाग संघ चालक अशोक सिंह शेक्षावत ने बताया की समरस सनातन यात्रा का खेतडी बस स्टैंड के पास पंहुचने पर ऐतिहासिक पोलो ग्राउण्ड् खेल मैदान मे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर में पहुची, जहां श्याम मंदिर परिसर में संतो का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संत सम्मान समारोह में महंत दिनेश गिरी ने कहा कि
भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पुजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गाय माता को विशेष स्थान दिया गया है, गाय के गुणों से मनुष्य अनेक प्रकार की बिमारियों से भी मुक्ति पाता है। भारत में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं जो अपनी धर्म एवं संस्कृति के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। सनातन धर्म संस्कृति हिंदू धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसे मजबूत बनाए रखने में देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान कुम्भ मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल का उपयोग नही हो इसके लिए देश के प्रत्येक घर से एक भोजन थाली व एक कपडे का थैला संग्रहित कर तीर्थ यात्रियों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए खेतडी खण्ड में भी मुहिम शुरू हुई। सामाजिक,धार्मिक एवं शैक्षिक संस्थाओं के साथ ही व्यवसायी व उद्यमियों से इस अभियान में यथा शक्ति आर्थिक सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर महावीर जति महाराज, शिवराज जति महाराज, विकास चैतन्य, लड्डू गोपाल दास, सत्यनारायण, निखिल शर्मा, संजय सुरोलिया, रामकुमार सिराधना, रोहिताश, रविन्द्र, प्रकाश चंद, सुरेश, विश्वनाथ अग्रवाल, आंनद कुमार, कालिचरण गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, रामचंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin