[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टैंकर के पीछे घुसी ऑल्टो कार:हादसे में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

टैंकर के पीछे घुसी ऑल्टो कार:हादसे में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया

टैंकर के पीछे घुसी ऑल्टो कार:हादसे में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया

फतेहपुर : फतेहपुर के हरसावा गांव के पास रविवार सुबह 7 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फतेहपुर से सीकर की ओर जा रहे एक टैंकर के पीछे से मारुति ऑल्टो कार टकरा गई। यह हादसा हरसावा स्थित गुरुकुल स्कूल के पास हुआ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और सदर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल चालक राकेश कुमार पुत्र प्रभुलाल, निवासी झुंझुनूं को गंभीर हालत में राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टैंकर और कार के बीच हुई यह टक्कर संभावित रूप से तेज गति या लापरवाही के कारण हुई। दुर्घटना के बाद से हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कर दिया।

पुलिस ने टैंकर ड्राइवर की जानकारी जुटाकर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए दर्ज कर लिया है। घायल राकेश कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad