राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम
रन फॉर विकसित राजस्थान से होगा राज्य सरकार के एक वर्ष के उत्सव का आगाज
नीमकाथाना : राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले में 12 से 15 एवं 17 दिसंबर 2024 तक विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर शरद मेहरा ने सभी कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर सभी संबधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश प्रदान किए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख ने बताया कि 12 दिसंबर 2024 गुरुवार को सुबह 8.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से जिला स्टेडियम नीमकाथाना तक रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सुबह 10.30 बजे एसएनकेपी महाविद्यालय नीमकाथाना में जिला कलेक्टर शरद मेहरा जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसएनकेपी महाविद्यालय में ही युवा सम्मेलन, रोजगार उत्सव का आयोजन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2051617


