शेखावाटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने जूडो नेशनल प्रतियोगिता में बनाई जगह
शेखावाटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने जूडो नेशनल प्रतियोगिता में बनाई जगह
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : सीकर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के तीन जूडो खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। यह नेशनल प्रतियोगिता कानपुर में होगी। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता 2024-25 में शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर ने उपविजेता चैंम्पियनशिप पर कब्जा किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अनिल कुमार राय ने इस उपलब्धि के लिए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कुलपति प्रोफेसर राय ने अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि विजेता स्टूडेंट नेशनल लेवल पर भी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करेंगे।
विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी सौरभ सोनी ने -81 किलो में गोल्ड मेडल व राहुल ने -100 किलो में ब्रांच मेडल जीता। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कोच नूतन कुड़ी को बेस्ट कोच का अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों सौरभ, राहुल और राहुल सैनी ने कानपुर में होने वाली नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034549

