[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के दलपतपुरा में स्टूडेंट्स को बांटे स्वेटर:छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, भामाशाह का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पाटन के दलपतपुरा में स्टूडेंट्स को बांटे स्वेटर:छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, भामाशाह का किया स्वागत

पाटन के दलपतपुरा में स्टूडेंट्स को बांटे स्वेटर:छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, भामाशाह का किया स्वागत

पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलपतपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दलपतपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसावाली और आंगनबाड़ी केंद्र दलपतपुरा में शुक्रवार को भामाशाह द्वारा स्वेटर वितरण किया गया। स्वेटर पाकर बालकों के चेहरे खिल उठे।

प्रधानाचार्य सांवत राम योगी ने बताया-गांव दलपतपुरा के भूप सिंह सेठ ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की साथ ही ग्राम की आंगनबाड़ी के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की। इसके बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसावाली के समस्त बच्चों भी स्वेटर वितरित की। स्वेटर प्राप्त कर सभी बच्चे खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहर सिंह मंगावा ने की। विद्यालय स्टाफ ने आए हुए अतिथियों व भामाशाह का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता हरि किशन ने किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान सरपंच बलराम गुर्जर पूर्व सरपंच कैलाश गुर्जर, कामरेड रोशन लाल हवलदार, लालचन्द्र, भोलाराम गुर्जर,सुभाष गुर्जर, पवन गुर्जर,विशम्बर दयाल, रामसिंह नायक, जगदीश गुर्जर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं निरमा देवी, कृष्णा देवी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77