[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पक्षियों के शिकार मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पक्षियों के शिकार मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

खेतड़ी : क्षेत्र के वन्य जीव प्रेमियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी खेतड़ी बंसीलाल योगी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर हाल ही में राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य पक्षियों के किए गस शिकार के मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। गोकुलचंद सैनी बबाई, गजानंद कुमावत, भारतीय किसान संघ अध्यक्ष पाबू दान सिंह निर्वाण, एडवोकेट विजेंद्र सैनी,संजय सुरोलिया, सुरेश कुमार सैनी ,विजय सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह निर्वाण, विक्रम सिंह निर्वाण, जयप्रकाश सैनी, रोहिताश मेहरड़ा आदि ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर व तीतर सहित अन्य पक्षियों के शिकार करने का गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह इन पक्षियों का शिकार कर अन्यत्र कहीं सप्लाई करता है। इसका उदाहरण 12 नवंबर को वन विभाग द्वारा पकड़े गए 12 राष्ट्रीय पक्षी मोर, 36 तीतर, तीन काला तीतर व तीन कमेडियों सहित 54 पक्षियों के मिले शव हैं। इस संबंध में विस्तृत जांच करवाई जाए की यह शिकारी इतनी संख्या में वन्य पक्षियों का शिकार कर कहां भेजते हैं। इन पक्षियों का शिकार करने वाले गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62