[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी ने पुरुष वर्ग में मुजफ्फरपुर को 5-0 से व महिला वर्ग में आंध्र को 3-0 से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी ने पुरुष वर्ग में मुजफ्फरपुर को 5-0 से व महिला वर्ग में आंध्र को 3-0 से हराया

जेजेटी ने पुरुष वर्ग में मुजफ्फरपुर को 5-0 से व महिला वर्ग में आंध्र को 3-0 से हराया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महिला वर्ग के मुकाबले में पॉइंट बनाने का प्रयास करतीं खिलाड़ी। भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं जेजेटी यूनिवर्सिटी में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष व महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को 16 मुकाबले खेले गए। दोनों ही वर्ग में मेजबान जेजेटी यूनिवर्सिटी ने मुजफ्फरपुर को 5-0 से तथा आंध्रप्रदेश को 3-0 से हराया। आयोजन सचिव डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग के पूल ए में मुंबई यूनिवर्सिटी ने मणिपुर यूनिवर्सिटी को 4-1 से व चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने आंध्र यूनिवर्सिटी को 5-0 से हराया।

इसी प्रकार पूल बी में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने जादवपुर यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल को 4-1 से व एसआरएम यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर को 3-2 से हराया। पूल सी में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी केरल को 4-1 से व मेजबान जेजेटी यूनिवर्सिटी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर को 5-0 से, पूल डी में एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी औरंगाबाद को 5-0 से व चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर को 4-1 से हराया। इसी प्रकार महिला वर्ग के पूल ए में चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा को 3-0 से व रीवा यूनिवर्सिटी बेंगलुरु ने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता को 3-0 से, पूल बी में एसआरएम यूनिवर्सिटी चेन्नई ने एडमास यूनिवर्सिटी कोलकाता को 3-0 से व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ने सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे को 3-0 से, पूल डी में जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर को 2-1 से, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला को 2-1 से हराया। पूल सी में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर को 3-0 से व मेजबान जेजेटी यूनिवर्सिटी ने रायलसीमा यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराया। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, संपदा निदेशक इंजीनियर बालकृष्ण टीबड़ेवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62