[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ के केप्टन शिवप्रसाद चौधरी जिला उपाध्यक्ष एवं बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया बनें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ के केप्टन शिवप्रसाद चौधरी जिला उपाध्यक्ष एवं बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया बनें

राष्ट्रीय जाट महासंघ के केप्टन शिवप्रसाद चौधरी जिला उपाध्यक्ष एवं बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया बनें

बड़ाऊ :  नंगली सलेदीसिंह में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की स्वीकृति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने नंगली निर्वाण निवासी केप्टन शिवप्रसाद चौधरी को जिला उपाध्यक्ष एवं बड़ाऊ निवासी अनिल कुमार बगड़िया को बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बड़ाऊ (चुली की ढाणी) के अनिल कुमार बगड़िया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के साथ ही नंगली निर्वाण के केप्टन शिवप्रसाद चौधरी जिला उपाध्यक्ष की सलाह से पंद्रह दिन में कार्यकारिणी विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर जाट समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं जिला उपाध्यक्ष केप्टन शिवप्रसाद चौधरी का माला पहनाकर के स्वागत किया गया। इस अवसर पर हवलदार जीताराम चौधरी, महिपाल बगडिया, हव. महेश चौधरी, सुनील काजला, अशोक कुमार बगडिया, प्रदीप चाहर, राजेश बगडिया, अंकित बोराण, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार एवं सुबे. मेजर हीरालाल सहित अनेक जाट समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini