[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियार हथियार बरामद कर 2 आरोपी गिरफ्तार:एक देशी पिस्तौल जब्त, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

अवैध हथियार हथियार बरामद कर 2 आरोपी गिरफ्तार:एक देशी पिस्तौल जब्त, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी, मामला दर्ज

अवैध हथियार हथियार बरामद कर 2 आरोपी गिरफ्तार:एक देशी पिस्तौल जब्त, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी, मामला दर्ज

बाड़मेर : बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध हथियार कहां से लेकर आया और इसका क्या उपयोग करने वाला था इसको लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 1 दिसंबर को पुलिस थाना सिणधरी को सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने सड़ा गांव में दबिश दी थी। पुलिस ने दो युवकों को रुकवाकर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दो युवकों को डिटेन कर पिस्तौल को जब्त किया।

सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया- एसपी कुंदन कंवरिया की ओर से अवैध मादक पदार्थ और हथियार के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर जमाल पुत्र सुमार खान और रसूल खान पुत्र मोहम्मद खान दोनों निवासी सड़ा के कब्जे से पिस्तौल बरामद की।

इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से बरामद हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल लजपत सिंह, कॉन्स्टेबल लाभूराम, सुखदेव, जोगेंद्र कुमार, धर्माराम शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22