फिल्म कलाकार जगदीश प्रसाद नायक का निधन
फिल्म कलाकार जगदीश प्रसाद नायक का निधन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर फिल्म कलाकार जगदीश प्रसाद नायक पुत्र रामू राम का निधन हो गया है। वे 59 वर्ष के थे। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गत दिवस बीकानेर में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। चूरू जिले के गांव लूंछ निवासी जगदीश प्रसाद नायक ने चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म बावळती और छोरो नंबर वन के अलावा गीता फिल्म्स क्रिएशन की फिल्म गीता मेरी मां में अभिनय किया है। वे अपने पीछे एक पुत्र दीन दयाल नायक और 5 पुत्री सरीता, कविता, सोनू, सरोज व ब्रजल छोड़कर गए हैं। उनके निधन का समाचार सुनकर आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। वे आध्यात्मिक और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। लूंछ गांव में आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। फिल्म निर्माता निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत, राजकुमार नायक, ओम पूनिया, सुशील कुमार जोशी आदि सहित फिल्म यूनिट के लोगों ने जगदीश प्रसाद नायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047062


