[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:साले और उसकी पत्नी-बेटे पर लगाया आरोप, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:साले और उसकी पत्नी-बेटे पर लगाया आरोप, मामला दर्ज

बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:साले और उसकी पत्नी-बेटे पर लगाया आरोप, मामला दर्ज

सरदारशहर : सरदारशहर के भालेरी थाना क्षेत्र के फोगां भरतरी गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के भाई और परिवार जनों ने बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। शुक्रवार शाम को भालेरी थाने के थानाधिकारी जगदीश सिंह टीम सहित सूचना पर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सरदारशहर के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों की मांग पर भालेरी पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

बुजुर्ग के भाई के लड़के सांवरमल पुत्र सीताराम सुथार ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे चाचा श्योदान पुत्र नत्थूराम सुथार के घर उसके साले नाथूराम और नाथूराम के बेटे दीपाराम और उसकी पत्नी 17 नवंबर से मेरे चाचा के घर पर रहते हैं।

मेरे चाचा की 9 बीघा जमीन भी इन लोगों ने जबरदस्ती बहला फुसलाकर दीपाराम ने अपने नाम करवा ली है। मेरे चाचा के बैंक खाते में रुपए जमा थे,वह भी इन सब ने मिलकर निकाल लिए हैं। मेरे चाचा की मौत के ये लोग जिम्मेदार है। वहीं मेरे चाचा की मौत अपने आप नहीं हुई है। ये लोग शराबी किस्म के व्यक्ति है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62