[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एफसीआई किसानों से खरीदेगा गेहूं:2425 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे, दो दिन में बैंक खाते में भुगतान होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एफसीआई किसानों से खरीदेगा गेहूं:2425 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे, दो दिन में बैंक खाते में भुगतान होगा

एफसीआई किसानों से खरीदेगा गेहूं:2425 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे, दो दिन में बैंक खाते में भुगतान होगा

झुंझुनूं : झुंझुनूं, चूरू व बीकानेर के किसानों से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गेहूं की खरीद करेगा। किसानों से 2425 रुपए पर क्विंटल हिसाब से खरीद की जाएगी। 48 घंटे में भुगतान होगा। इसके लिए एफसीआई जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी, नवलगढ़ व गुढ़ागौड़जी की कृषि उपज मंडियों में केन्द्र बनाएगा।

एफसीआई 2425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद करेगा। पिछली बार राजस्थान सरकार ने प्रति क्विंटल 125 रुपए का अतिरिक्त बोनस दिया था। हालांकि राज्य सरकार ने अभी तक बोनस की घोषणा नहीं की है।

माना जा रहा है कि सरकार कम से कम 125 रुपए के बोनस की घोषणा कर देगी तो किसान का गेहूं 2550 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिकेगा। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसानों को उपज के मूल्य के लिए किसी अफसर व कर्मचारी के आगे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गेहूं के बिकते ही किसान के बैंक खाते में 48 घंटे में राशि आ जाएगी।

ई मित्र से ऑनलाइन हो सकेंगे आवेदन

एफसीआई के झुंझुनूं के प्रबंधक राकेश कुमार महला ने बताया कि किसान किसी भी ई मित्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उनको टोकन मिलेगा। टोकन पर तारीख व मंडी का नाम रहेगा। इसे दिखाकर संबंधित मंडी में गेहूं बेच सकते हैं।

इसके अलावा तीनों केन्द्रों पर उनके खुद के दो कर्मचारी तैनात रहेंगे, वे निशुल्क पंजीयन करेंगे। इस संबंध में भारतीय खाद्य निगम बीकानेर मंडल के मंडल प्रबंधक झाबर मल मीणा ने अधिकारियों की बैठक लेकर खरीद के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। मार्च या अप्रैल में पंजीयन शुरू हो जाएगा। किसान अधिकाधिक मात्रा में गेहूं की बुआई कर अधिक से अधिक अपनी फसल का बेचान कर सकेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62