[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डायन बताकर महिला को गर्म सलाखों से दागा:सिर मुंडवाकर और मुंह काला कर गांव में घुमाया, बीमारी ठीक करने के नाम पर हैवानियत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बूंदीब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

डायन बताकर महिला को गर्म सलाखों से दागा:सिर मुंडवाकर और मुंह काला कर गांव में घुमाया, बीमारी ठीक करने के नाम पर हैवानियत

डायन बताकर महिला को गर्म सलाखों से दागा:सिर मुंडवाकर और मुंह काला कर गांव में घुमाया, बीमारी ठीक करने के नाम पर हैवानियत

बूंदी : बूंदी के हिडोंली इलाके में एक महिला को डायन बताकर गर्म सलाखों से दागा गया। उसके बाल काटकर और मुंह काला कर गांव में घुमाया। इसके बाद एक पेड़ से बांध दिया। यह सब महिला की बीमारी ठीक करने के बहाने किया गया। घटना पांच दिन पहले हिडोंली थाना क्षेत्र के खाशहाली का झौपड़ा बापजी देव स्थान की बताई जा रही है, लेकिन मामला शुक्रवार को सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कथित भोपा और उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। महिला की पीठ को गर्म सलाखों से बुरी तरह दागा गया है।

हिंडोली थाना प्रभारी पवन मीना ने बताया कि पीड़िता शाहपुरा जिले की जहाजपुर तहसील की रहने वाली है। महिला पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। किसी ने उसे सलाह दी थी कि वह हिडोंली इलाके के खाशाहाली का झोपड़ा बापजी देव स्थान पर जाए तो उसे आराम मिल सकता है। इसके चलते पीड़िता अपने बेटे को लेकर 24 नवंबर को देव स्थान पर पहुंची थी।

गर्म सलाखों से दागा, मुंह काला किया

गांव के देव स्थान पर पहुंचने के बाद बाबूलाल रैगर, सोनू मीणा और गौरी देवी ने कथित देवता का भाव जागृत किया और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता को कथित डायन बताकर कई लोगों की मौजूदगी में पीड़िता के शरीर को गर्म सलाखों से दागा गया। यही नहीं उसका मुंह काला कर सिर के बाल काटकर पूरे गांव में घुमाया। बाद में उसे एक पेड़ से बांध दिया। एक दिन तक देव स्थान पर रखने के बाद भी पीड़िता की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसे 25 नवंबर की रात को छोड़ दिया। लोगों ने कहा कि घर ले जाओ, तबीयत ठीक हो जाएगी। प्रताड़ना से पीड़िता की तबीयत सुधरने के बजाए और खराब होती रही।

महिला के शरीर पर कई जगह गर्म सलाखों से दागने के निशान हैं।
महिला के शरीर पर कई जगह गर्म सलाखों से दागने के निशान हैं।

पीड़िता ने हिंडोली थाने में दी शिकायत में बताया कि घटना के दौरान बाबूलाल रैगर, तारा चंद मीणा और उसकी पत्नी सोनू के साथ हेमराज, लेखराज, चेतन मीणा, छीतर लाल निवासी खाशाहाल का झौपड़ा के अलावा गोरी देवी व चार-पांच अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने हाथ-पैर पकड़ लिए और कहा कि इसको डायन लग रही है।

पेट दर्द का इलाज कराने आई थी

हिंडोली थानाधिकारी पवन मीणा ने बताया कि महिला पेट में दर्द होने के कारण देवजी का थाने के पास एक भोपा से झाड़ फूंक करवाने आई थी। भोपे ने महिला को ऊपर की हवा बताकर सलाखों से दाग दिया और सिर के बाल काट दिए। पीड़िता ने दो दिन पहले रिपोर्ट दी थी, फिलहाल हम महिला के आरोपियों को ढूंढ रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62