[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशासनिक अधिकारी जाखड़ ने बेटे की शादी में दहेज व मायरे में लिया सवा रुपया व नारियल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्रशासनिक अधिकारी जाखड़ ने बेटे की शादी में दहेज व मायरे में लिया सवा रुपया व नारियल

दहेज प्रथा को बंद कर समाज के समक्ष प्रस्तुत की अनूठी पहल, मिशाल पेश कर समाज को दिया संदेश_ वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवन कुमार फगेड़िया

सीकर : मुख्य ब्लांक शिक्षा अधिकारी कार्यालय लक्ष्मणगढ़ में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी साँखू निवासी भंवर सिंह जाखड़ ने अपने सुपुत्र अंकित की शादी में सवा रुपया व नारियल शगुन के रूप में लेकर समाज के सामने एक मिशाल पेश करते हुए दहेज की कुप्रथा से दूर रहने का संदेश दिया है उन्होंने मायरे में भी सवा रुपए लिया ।

इस अवसर पर सीकर सांसद अमराराम , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष लक्षमनगढ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रबुद्ध जनों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर भँवरसिंह जाखड़ परिवार की पहल की सराहना की । यहां यह भी उल्लेखनीय है कि शादी में आने वाले रिश्तेदारों, मित्रमंडली, अतिथिगण आदि से भी बान स्वरूप रुपया पैसा उपहार न लेकर अनूठी मिशाल पेश की है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भंवरसिंह जाखड़ ने समाज से विनम्र अपील करते हुए कहा कि समय के साथ मायरा एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को बंद कर संस्कारवान समाज की स्थापना में सहयोग कर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर निवेश पर बल देने के साथ साथ नैतिक मूल्यों की आवश्यकता जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62