[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस कटर से एटीएम काटकर कैश चुराने वाला गिरफ्तार:फरारी के दौरान आया था गांव, पुलिस ने घेरकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गैस कटर से एटीएम काटकर कैश चुराने वाला गिरफ्तार:फरारी के दौरान आया था गांव, पुलिस ने घेरकर पकड़ा

गैस कटर से एटीएम काटकर कैश चुराने वाला गिरफ्तार:फरारी के दौरान आया था गांव, पुलिस ने घेरकर पकड़ा

सीकर : गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर कैश चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार का इनाम रखा था।

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने बताया- 31 दिसंबर 2023 को रात के करीब ढाई बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बजाज रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। मौके पर पहुंचे तो एटीएम में आग लगी हुई थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को बुझाया। चोर एटीएम को गैस कटर से काटकर कैश चोरी कर भाग गया था।

बिना नंबर की बोलेरो जब्त

पुलिस ने घटना स्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। इस दौरान पुलिस ने 9 जनवरी 2024 को मामले में आरोपी मारूफ, विक्की, राहुल सैनी, भूपेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से वारदात में यूज में ली गई बिना नंबरों के बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली और एटीएम से निकला गया कैश भी बरामद कर लिया। वहीं इस घटना में मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिस पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया।

आरोपी चार दिन के रिमांड पर

इस दौरान सूचना मिली कि मामले में मुख्य आरोपी अपने गांव आने वाला है। जिसके बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और आरोपी के गांव में डेरा डालकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शौकत अली (29) निवासी भिवाड़ी, अलवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62