[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में “मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम” के ऑडिशन कल:देशभर से ब्यूटी पेजेंट में शामिल होने का मौका, विनर्स को कार और लाखों के कैश प्राइज मिलेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में “मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम” के ऑडिशन कल:देशभर से ब्यूटी पेजेंट में शामिल होने का मौका, विनर्स को कार और लाखों के कैश प्राइज मिलेंगे

जयपुर में “मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम” के ऑडिशन कल:देशभर से ब्यूटी पेजेंट में शामिल होने का मौका, विनर्स को कार और लाखों के कैश प्राइज मिलेंगे

जयपुर : नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट “अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम” के जयपुर ऑडिशन 24 नवंबर को वैशाली नगर स्थित रोसाडो लग्ज़री लॉन्ज में आयोजित होंगे। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस ऑडिशन में मॉडलिंग में करियर बनाने की चाह रखने वाली जयपुर और राजस्थान की महिलाएं और लड़कियां हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता की विनर्स को ऑटोमैटिक वीएक्सआई स्विफ्ट कार, दो जूपिटर स्कूटी और लाखों के कैश प्राइज दिए जाएंगे।

इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि यह पहल मॉडलिंग में रुचि रखने वाली प्रतिभागियों के लिए एक शानदार मौका है। बड़े मंच और आकर्षक पुरस्कारों से प्रतियोगिता में उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेगा। इस नेशनल लेवल पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 30 दिसंबर को जयपुर-दिल्ली रोड स्थित अनंता रिसोर्ट में होगा। पूरे देश से चयनित टॉप प्रतिभागी इसमें भाग लेंगी।

कार्यक्रम में विनर्स को बंपर गिफ्ट्स के रूप में कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में विनर्स को बंपर गिफ्ट्स के रूप में कार, स्कूटी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और ग्रूमिंग सेशन

इंडिया ग्लैम के संस्थापक पवन टांक ने बताया कि इस पेजेंट का उद्देश्य भारतीय सौंदर्य और महिलाओं को सशक्त बनाना है। देशभर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं। पेजेंट में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी इंडिया ग्लैम के इंस्टाग्राम हैंडल पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। सभी चयनित प्रतिभागियों को नेशनल और इंटरनेशनल ग्रूमिंग एक्सपर्ट्स द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इन सेशन्स में टैलेंट राउंड, फिटनेस एक्टिविटीज, ड्रामा, कॉमेडी, और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को फाइनल के लिए तैयार किया जाएगा।

फाइनलिस्ट को मिलेगा बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका

पवन टांक ने बताया कि फाइनलिस्ट को मूवी, म्यूजिक एल्बम, टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और अन्य प्रोजेक्ट्स में मौका मिलेगा। साथ ही, 2025 का कैलेंडर शूट भी इन्हीं प्रतिभागियों के साथ किया जाएगा। फिनाले में देश के नामी फैशन डिजाइनर्स का कलेक्शन शोकेस किया जाएगा। यह आयोजन जयपुर के फैशन और ब्यूटी जगत को एक नई पहचान देगा। बड़े पुरस्कार और नई संभावनाओं के साथ यह प्रतियोगिता यकीनन प्रतिभागियों के सपनों को पंख देगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62