[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मरीजों को इलाज में मिलेगी राहत:आरयूएचएस में कार्डियो, न्यूरो, नेफ्रो व अन्य विभागों में 16 डॉक्टरों ने जॉइन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मरीजों को इलाज में मिलेगी राहत:आरयूएचएस में कार्डियो, न्यूरो, नेफ्रो व अन्य विभागों में 16 डॉक्टरों ने जॉइन किया

मरीजों को इलाज में मिलेगी राहत:आरयूएचएस में कार्डियो, न्यूरो, नेफ्रो व अन्य विभागों में 16 डॉक्टरों ने जॉइन किया

जयपुर : आरयूएचएस को डवलप करने के उद्देश्य से एसएमएस मेडिकल कॉलेज से यहां लगाए गए 16 डॉक्टर्स ने शुक्रवार को जॉइन कर लिया है। अब ये सभी डॉक्टर्स आरयूएचएस में सेवाएं देंगे। इनमें कार्डियो, न्यूरो, नेफ्रो से लेकर आर्थो, गायनी व अन्य विभागों के डॉक्टर्स हैं। इनके जॉइन करने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्राथमिक स्तर पर सभी बीमारियों का इलाज मिल सकेगा।

हालांकि अभी अस्पताल में सभी तरह की जांच और रेजिडेंट्स व अन्य स्टाफ की कमी के कारण सर्जरी, डिलीवरी व भर्ती किए जाने की समुचित व्यवस्था नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक आरयूएचएस खुद कॉलेज लेवल पर भर्ती नहीं करेगा तब तक ‘टेम्परेरी’ डॉक्टर्स के भरोसे व्यवस्था चलाना काफी मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यहां लगाए गए डॉक्टर्स खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और वे यहां काम करने के इच्छुक भी नहीं है। इससे पहले भी एसएमएस से जिन डॉक्टर्स को आरयूएचएस में लगाया था, उनमें से अधिकांश कोर्ट स्टे लेकर वापिस एसएमएस चले गए थे, लेकिन इस बार सरकार ने सख्ती कर इन्हें यहां भेजा है।

मालूम हो कि आरयूएचएस में कार्डियोलॉजी विभाग के सोहन शर्मा, गेस्ट्रोलॉजी से डॉ पेड्डू जयनाथ, सर्जरी से डॉ. हनुमान राम, न्यूरोसर्जरी से डॉ. रोहित बाबेल, गायनी से डॉ. सुमन बाला, डॉ. ज्योति सैनी, डॉ. रमेश चन्द, डॉ. सुवाराम सैनी, ईएनटी से डॉ. विकास रोहिल्ला, ऑथोपेडिक्स से डॉ. अरुण शर्मा, पिडियाट्रिक्स से डॉ. आलोक उपाध्याय, डॉ. धनश्याम स्वामी, डॉ. योगेश यादव, रेडियोडायग्नोसिस से डॉ. पंकज निठारवाल, पीएमआर से डॉ. निखिल अग्रवाल को लगाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62