सखा अभियान में छात्रों ने कपड़े और भोजन वितरित किए
सखा अभियान में छात्रों ने कपड़े और भोजन वितरित किए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : सीकर शहर मे सोभासरिया महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के छात्रों ने सखा अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व खाद्य सामग्री वितरित की। ये अभियान जरूरतमंदों की मदद करने व उन्हें आवश्यक चीजें प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हर्षिता गर्ग, ट्रस्ट प्रतिनिधि शृंजनि जोशी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, उपप्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. विकास बहादुर सक्सेना व डॉ. कोमल लता नागपाल उपस्थित रहे । महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों ने जरूरतमंद लोगों को चावल, दाल, तेल, चीनी आदि वितरित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035100


