[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बिहार जा रही शराब जब्त:कूरियर कंपनी की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, डेटा के आधार पर जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बिहार जा रही शराब जब्त:कूरियर कंपनी की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, डेटा के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बिहार जा रही शराब जब्त:कूरियर कंपनी की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, डेटा के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बिहार जा रही हजारों रुपए की शराब बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोरियर कंपनी के संचालक की सूचना पर की। फिलहाल पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उद्योग नगर पुलिस थाने के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आज इंडस्ट्रियल एरिया सीकर में डिलीवरी लिमिटेड के संचालक सुशील कुमार ने सूचना दी कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ऑफिस में 4 बड़े बक्से दरभंगा बिहार जाने के लिए आए हुए हैं, जिसमें काफी ज्यादा वजन है जो हमें संदिग्ध लग रहे हैं। संभावना है कि उसमें कोई अवैध सामान भी हो।

इस सूचना पर SHO सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने ASI बीरबल सिंह,ASI सुखदेव सिंह,कॉन्स्टेबल बलबीर,राजेश और ड्राइवर बनवारी की टीम बनाई। जब टीम मौके पर पहुंची तो चारों बक्सों के ताला लगा हुआ मिला। जिन्हें तोड़कर चेक किया गया तो अंदर बक्से में 2-2 पैकेट पॉलीथिन से पैक हुए मिले। जब उन्हें खोलकर देखा गया तो चारों बक्सों में से कुल 180 ml के 760 रॉयल व्हिस्की के पाउच मिले। जिन्हें जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

पुलिस के अनुसार जिसके द्वारा यह ऑनलाइन बुकिंग की गई थी। उसने टैक्सी के जरिए बक्से डिलीवरी ऑफिस भिजवाए। बुकिंग करवाने वाले ने कॉल भी किया था। ऐसे में अब पुलिस ऑनलाइन बुकिंग के डेटा और मोबाइल नंबरों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62