[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माकपा का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न:सांसद बोले- नीमकाथाना जिले से छेड़छाड़ हुई तो होगा आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

माकपा का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न:सांसद बोले- नीमकाथाना जिले से छेड़छाड़ हुई तो होगा आंदोलन

माकपा का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न:सांसद बोले- नीमकाथाना जिले से छेड़छाड़ हुई तो होगा आंदोलन

नीमकाथाना : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नीमकाथाना सांगठनिक कमेटी का प्रथम जिला सम्मेलन कामरेड सीताराम येचुरी मंच, कामरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य नगर मेगोतीया धर्मशाला, नीमकाथाना में संपन्न हुआ।

राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड फूलचंद बर्बर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी साथियों को पार्टी के संविधान और कार्यक्रम की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण और प्राथमिक कार्य ईमानदारी का है। जो साथी ईमानदारी से पार्टी और जनता के हित को अपने स्वार्थ से ऊपर रखते हैं, वही सच्चे कम्युनिस्ट होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य हर कोई नहीं बन सकता है। इसके लिए पार्टी के किसी जन संगठन में कार्य करना अनिवार्य होता है।

सांगठनिक कमेटी इंचार्ज और नीमकाथाना तहसील सचिव कामरेड गोपाल सैनी ने जिला नीमकाथाना सांगठनिक कमेटी के प्रथम जिला सम्मेलन में रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन के द्वितीय सत्र में कामरेड गोपाल सैनी ने रिपोर्ट का जवाब दिया। सम्मेलन में महिपाल पूनिया ने फसल बीमा क्लेम और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा, जिसका अरविंद गढ़वाल ने समर्थन किया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि जिले में इसे मजबूती से लागू किया जाएगा।

कामरेड गोपाल सैनी, एडवोकेट ने बताया कि पर्यवेक्षक राज्य सचिव कामरेड अमराराम (सांसद, सीकर) और राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड फूलचंद बर्बर, तथा कामरेड किशन पारीक सम्मेलन में मौजूद थे। सम्मेलन के अंतिम सत्र में जांच-पड़ताल कमेटी के सदस्य कामरेड ओमप्रकाश सैनी ने सम्मेलन में भाग ले रहे 59 डेलीगेट्स के बारे में जानकारी दी। राज्य कमेटी सदस्य कामरेड किशन पारीक ने 11 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा, जिसमें कामरेड ओमप्रकाश यादव को सचिव, और गोपाल सैनी, रोशन लाल गुर्जर, रतनलाल सिंघल, कैलाश समोटा, विजेंद्र सिंह शेखावत, पूरन सिंह कुड़ी, संदीप जीनगर, नाथूराम सैनी, निरंजन सैनी, और विष्णु नायक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

सीकर सांसद कामरेड अमराराम ने कहा कि अगर नीमकाथाना जिले से कोई छेड़छाड़ की गई, तो यहां आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने कई आंदोलन किए हैं जो सफल रहे हैं, और यह आंदोलन भी पूरी तरह से सफल होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार “एक देश, एक चुनाव” की योजना बनाना चाहती है, लेकिन यह सफल नहीं होगा, और इसके खिलाफ भी हम आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62