[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो कैंपर टकराकर घर का मेनगेट तोड़ा, लूटपाट के आरोप:महिलाएं बोलीं- चाकू दिखाया; पुलिस ने कहा-शादी में कहासुनी हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बोलेरो कैंपर टकराकर घर का मेनगेट तोड़ा, लूटपाट के आरोप:महिलाएं बोलीं- चाकू दिखाया; पुलिस ने कहा-शादी में कहासुनी हुई

बोलेरो कैंपर टकराकर घर का मेनगेट तोड़ा, लूटपाट के आरोप:महिलाएं बोलीं- चाकू दिखाया; पुलिस ने कहा-शादी में कहासुनी हुई

गुढ़ागौड़जी  : कुछ लोगों ने बोलेरो कैंपर एक घर के मेन गेट से टकरा दी। इससे मेनगेट टूटकर गिर गया। आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और चाकू दिखाकर महिलाओं को धमकाया, जान से मारने की धमकी दी और लूटपाट की। पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में कहासुनी का मामला है। यह घटना झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के जैतपुरा गांव में सोमवार रात हुई।

थाना इंचार्ज राम मनोहर ठोलिया ने बताया- सोमवार को जैतपुरा गांव में शादी समारोह था। इस दौरान लोगों की आपस में कहासुनी हो गई। देर रात कुछ लोग बोलेरो कैंपर गाड़ी में आए और एक ग्रामीण रामदेव सीगड़ के घर के मुख्य दरवाजे को गाड़ी से टक्कर मारकर तोड़ दिया।

लूटपाट जैसी कोई बात नहीं है। इस संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार की महिलाओं ने लगाया आरोप

पीड़ित परिवार के महिलाओं का कहना है कि कुछ लोग बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए थे। घर में घुसकर उन्होंने तोड़फोड़ की और चाकू दिखाकर डराया। बदमाशों ने घर से नकदी और कीमती सामान लूट लिया। डर के मारे हम विरोध नहीं कर सके।

बदमाश घर के बाहर गाड़ियां घुमा रहे थे। उन्होंने टक्कर मारकर मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत के साये में है।

कैंपर कार से घर का मेन गेट तोड़कर गिरा दिया गया।
कैंपर कार से घर का मेन गेट तोड़कर गिरा दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62