[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा:कहा- व्यापार मंडल ने बिना जानकारी दिए नीलामी का किया बहिष्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा:कहा- व्यापार मंडल ने बिना जानकारी दिए नीलामी का किया बहिष्कार

कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा:कहा- व्यापार मंडल ने बिना जानकारी दिए नीलामी का किया बहिष्कार

सरदारशहर : सरदारशहर कृषि उपज मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष शिवरत्न सर्राफ ने अध्यक्ष पद से व्यापार संघ संरक्षक बीरबलराम सारण को इस्तीफा भेजा है।

मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष शिवरत्न सर्राफ ने लिखा कि मंडी के व्यापार मंडल के द्वारा मंडी कार्यालय के आगे मेरे को बिना जानकारी दिए नीलामी का बहिष्कार किया गया। जबकि मैं व्यापारियों के हित में 24 घंटे साथ खड़ा रहा हूं। अध्यक्ष सर्राफ ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफा पर लिखा कि मंडी के व्यापारियों व पदाधिकारियों के द्वारा प्रशासन,किसानों व मीडिया सामने मुझे व्यक्तिगत रूप से टारगेट करके तरह-तरह के आरोप गए इसलिए मेरा अध्यक्ष पद पर रहने का औचित्य नहीं है।

जबकि व्यापार मंडल के संरक्षक बीरबलराम सारण ने कहा कि हम अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे। सर्राफ को सभी व्यापारियों ने सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया है। व्यापारियों के बीच में कोई छोटी-मोटी बात हुई होगी कोई बड़ी बात नहीं हमारा अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ है और रहेगा। हम सभी के बीच में कोई मन-भेद नहीं है हम व्यापारी सब एकजुट है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62