[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के डॉ. ताखर बने रोटरी 3056 के असिस्टेंट गवर्नर:रोटरी क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस के डॉ. ताखर बने रोटरी 3056 के असिस्टेंट गवर्नर:रोटरी क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

रींगस के डॉ. ताखर बने रोटरी 3056 के असिस्टेंट गवर्नर:रोटरी क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

रींगस : रींगस रोटरी प्रांत की प्रज्ञान टीम के पांच प्रांत गवर्नर डॉ. अशोक गुप्ता, प्रांत गवर्नर प्रज्ञा मेहता और प्रज्ञान टीम ने रोटरी क्लब में सराहनीय कार्य को देखते हुए फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. भंवर सिंह ताखर को रोटरी प्रांत 3056 के असिस्टेंट गवर्नर पद पर नियुक्त किया है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष रघुनाथ जाट एसबीआई और क्लब सचिव राजकीय वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनोद गुप्ता ने बताया रोटरी क्लब प्रज्ञान टीम प्रांत पदाधिकारियों ने रींगस के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. भंवर सिंह ताखर को साल 2025-26 के लिए असिस्टेंट गवर्नर पद पर नियुक्त किया है। डॉ. ताखर को असिस्टेंट गर्वनर उनके सराहनीय कार्यों को देखकर दी गई है।

डॉ. ताखर साल 2022-23 में रोटरी क्लब रींगस के अध्यक्ष रह चुके है। उन्होने अपन पद पर रहते हुए रक्तदान शिविर आयोजित करवाकर रक्तदान में विशेष भूमिका निभाई थी। साथ ही बाबा श्याम के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ निशुल्क चिकित्सा, सेवा शिविर, नेत्र चिकित्सा में गंभीर नेत्र रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन, आखों का इलाज, दवाइयां, मासिक मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित करवाकर अनेक सराहनीय कार्य किए है। साथ ही रींगस व आसपास के क्षेत्र में मैराथन दौड़ करवाकर आमजन को जागरूक करने का कार्य किया। और फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में नए व सफल आयाम स्थापित किए हैं। डॉ. ताखर के रोटरी असिस्टेंट गवर्नर बनने पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने खुशी मनाई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62