[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर सुराणा ने चूरू की वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोकने के लिए जारी किए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर सुराणा ने चूरू की वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोकने के लिए जारी किए निर्देश

जिला कलक्टर सुराणा ने चूरू की वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोकने के लिए जारी किए निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने चूरू शहर की वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश प्रदान किए हैं।

जिला कलक्टर ने जिला पुलिस अधीक्षक तथा जिला परिवहन अधिकारी से कहा है कि यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा समन्वय कर बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहे वाहनों को तुरंत प्रभाव से सीज किया जाए तथा चालान काटने की कार्रवाई की जाए।

जिला कलक्टर ने चूरू नगर परिषद आयुक्त को निर्देश प्रदान किए हैं कि नगर परिषद अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली प्रत्येक सड़क पर पानी का छिड़काव करवाए तथा शहर की सभी व्यस्त सड़कों की सफाई रात्रि में करवाना सुनिश्चित करे। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि में लकड़ी, कोयले को तंदूर में ईधन के रूप में काम नहीं लिया जाए। इनके द्वारा विद्युत, गैस आदि क्लीन फ्यूल बेस्ड संसाधन ही काम लिए जाएं। शहरी क्षेत्र में किसी भी तरह के कचरे को खुले में जलाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए। शहरी क्षेत्रा में चल रहे हर तरह के निर्माण एवं विनिर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोका जाना सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर ने रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा है कि रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की प्रत्येक सड़क पर पानी का छिड़काव करवाया जाए तथा औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी तरह के कचरे को खुले में जलाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने सानिवि अधीक्षण अभियंता को शहर में चल रहे निर्माण एवं विनिर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मेडिकल काॅलेज प्राचार्य एवं सीएमएचओ को निर्देश प्रदान किए हैं कि सभी चिकित्साा संस्थान प्रभारियों को निर्देशित करें कि चिकित्सा सलाह के तहत अस्थमा के रोगियों, श्वास रोगियों, वृद्धजनों को घर से बाहर कम सेकम निकलने और सभी को मास्क लगाने के लिए जागरुक करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad