[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

16 किलो 464 ग्राम डोडा पोस्त बरामद:पिलानी बाईपास चौराहे पर हुई कार्रवाई, पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

16 किलो 464 ग्राम डोडा पोस्त बरामद:पिलानी बाईपास चौराहे पर हुई कार्रवाई, पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार

16 किलो 464 ग्राम डोडा पोस्त बरामद:पिलानी बाईपास चौराहे पर हुई कार्रवाई, पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 किलो 464 ग्राम डोडा पोस्त और डोडा चूरा बरामद किया है। इसके अलावा, पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात पुलिस पार्टी पिलानी बाइपास चौराहे के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दो बैग लेकर खड़ा देखा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो वह बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बैगों की तलाशी ली, जिसमें से 15 किलो 214 ग्राम डोडा पोस्त और 1 किलो 250 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

इस कार्रवाई के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की थी, जिसमें थाना अधिकारी विनोद सामरिया, उप निरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सत्यवीर सिंह, कॉन्स्टेबल प्रकाश, कॉन्स्टेबल अमित डाटिका, कॉन्स्टेबल महेन्द्र कुमार और सूचना अधिकारी जोगेन्द्र कुमार शामिल थे।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं ने इस सफलता को महत्वपूर्ण बताया और पुलिस टीम को बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62