[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरेश मीणा की रिहाई के लिए तहसीलों पर देंगे ज्ञापन:जिला मुख्यालय पर भी मीणा समाज आज निकालेगा रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

नरेश मीणा की रिहाई के लिए तहसीलों पर देंगे ज्ञापन:जिला मुख्यालय पर भी मीणा समाज आज निकालेगा रैली

नरेश मीणा की रिहाई के लिए तहसीलों पर देंगे ज्ञापन:जिला मुख्यालय पर भी मीणा समाज आज निकालेगा रैली

टोंक : देवली-उनियारा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर आज मीणा समाज की ओर से जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील मुख्यालय पर रैली निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को दिया जाएगा।

13 नवंबर को मतदान के दिन निर्दलीय नरेश मीणा ने मतदान बहिष्कार के बावजूद 3 लोगों के जबरन वोट दिलाने के मामले को लेकर SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था।
13 नवंबर को मतदान के दिन निर्दलीय नरेश मीणा ने मतदान बहिष्कार के बावजूद 3 लोगों के जबरन वोट दिलाने के मामले को लेकर SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था।

ज्ञात रहे कि 13 नवंबर को मतदान के दिन निर्दलीय नरेश मीणा ने मतदान बहिष्कार के बावजूद 3 लोगों के जबरन वोट दिलाने के मामले को लेकर SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। उसके बार फिर वह धरने पर जा बैठा। उसी रात करीब पौने 10 बजे पुलिस ने नरेश को अपने कब्जे में लिया। इसको लेकर पुलिस और नरेश समर्थक आमने-सामने हो गए। इस दौरान कुछ देर में ही नरेश मीणा पुलिस से छूटकर फिर धरने पर आ गया। उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। हवाई फायर की, आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए। इस बीच नरेश मीणा को लोग धरना स्थल से उठाकर अन्य जगह ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात को ही 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

14 नवंबर को सुबह करीब सवा 11 बजे पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था।
14 नवंबर को सुबह करीब सवा 11 बजे पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था।

दूसरे दिन 14 नवंबर को सुबह करीब सवा 9 बजे नरेश मीणा अचानक समरावता गांव पहुंचा और लोगों से घर-घर जाकर मिलकर वापस धरने पर बैठ गया। जहां करीब सवा 11 बजे भारी पुलिस ने मौके पर पहुंचा और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर 15 नवंबर को पुलिस ने नरेश मीणा को वीसी के जरिये निवाई कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।

इससे गुस्साएं मीणा समाज ने रविवार को जिला मुख्यालय समेत कई जगह मीटिंग की और नरेश मीणा की रिहाई करने की मांग को लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि के नाम शांतिपूर्वक रैली निकालकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। जिला मुख्यालय पर भी दोपहर करीब 1 बजे कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। लोगों ने यह भी कहा कि इस मामले में नरेश मीणा और ग्रामीण निर्दोष है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62