[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सागवा में एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:उद्घाटन मैच ​​​​​​में ​कलाखरी टीम ने हासिल की जीत, युवाओं को खेलों के प्रति किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सागवा में एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:उद्घाटन मैच ​​​​​​में ​कलाखरी टीम ने हासिल की जीत, युवाओं को खेलों के प्रति किया जागरूक

सागवा में एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:उद्घाटन मैच ​​​​​​में ​कलाखरी टीम ने हासिल की जीत, युवाओं को खेलों के प्रति किया जागरूक

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के सागवा गांव में बाबा नाहर सिंह एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार थे। जबकि मनीष जांगिड़ ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कलाखरी व सुरजगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें कलाखरी की टीम ने सुरजगढ़ को हराकर जीत हासिल की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

आज के समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने से खेलों से पिछड़ रहा है। मोबाइल की लत का शिकार होने से युवा अपराध की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से विधायक को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही है।

इस मौके पर महेश जांगिड़, संजय जांगिड़, पवन फौजी, रवि जांगिड़, संदीप फौजी, संजय फौजी, मनीष कुमार, महेंद्र, उमेश, सुरेश, नवीन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini