[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीपल के बास की बेटी व हमीरवास की बहू प्रेरणा बनी मिसेज इंडिया लिगेसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीपल के बास की बेटी व हमीरवास की बहू प्रेरणा बनी मिसेज इंडिया लिगेसी

वहीं पर प्रेरणा बैंक में मैनेजर पद पर सेवारत है। नौसेना के नेवी क्वीन कार्यक्रम से प्रेरित होकर प्रेरणा ने राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भाग लेने की ठानी।

झुंझुनूं : पीपल का बास निवासी प्रेरणा कुमारी ने मिसेज इंडिया लिगेसी अवार्ड जीता है। डाइडेम की ओर से 12 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर की 22 प्रतिभागी शामिल हुई। इनमें टैलेंट, पर्सनल इंटरेस्ट, इंट्रोडक्शन, नेशनल कस्टूम, क्यूश्चन एंड आंसर आदि राउंड पूरे कर प्रेरणा ने यह खिताब हासिल किया है। प्रेरणा बैंक में मैनेजर है।

उनके पति हमीरवास निवासी लेफ्टिनेंट आशीष कुमार भारतीय नौसेना में हैं। प्रेरणा ने बताया की मुंबई में हुए नेवी क्वीन कार्यक्रम से प्रेरित होकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का निर्णय लिया। अवार्ड कार्यक्रम में डिजाइनर रोजी अहलुवालिया, रीत गंगवानी, पिछले वर्ष की वीनर कंचन गुप्ता, लक्ष्मी राणा व एक्टर्स दीप्ति ने जूरी की भूमिका निभाई। खिताब जीतकर झुंझुनूं पहुंचने पर स्वागत किया।

रोमा शर्मा भी जीत चुकी ​खिताब

हसंमुख स्वभाव, खूबसूरत आंखे व दमकती त्वचा वाली रोमा शर्मा भी महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया ग्लैमरस गोल्ड 2019 और फेस ऑफ द इयर खिताब जीत चुकी। नांद गांव की रहने वाली रोमा शर्मा ने 42 फाइनलिस्टों में ये दोनों प्रतिष्ठित खिताब जीते थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62