जयपुर : Serial Rapist: जीवाणु जिसने 65 से ज्यादा मासूमों से की दरिंदगी, चीख सुनने काट देता था जीभ, दी मौत की बीमारी…
12 साल की उम्र में पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले सिकंदर, जीवाणु उर्फ वायरस ने 19 साल में 65 से ज्यादा दुष्कर्म, सेक्शुअल हैरेसमेंट और हत्याएं की हैं। इसके अलावा उस पर चोरी, लूट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन केस भी दर्ज हैं। आरोपी जीवणु को दो बार उम्र कैद की सजा हो चुकी है। कई पीड़ित परिवार उसे फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।
जयपुर : देश में कई ऐसे खौफनाक अपराधी हैं जो आज जेल की चार दीवारी में बंद हैं। इनके गुनाह की कहानी हैवानियत और दरिंदगी से भरी हुई है। साल 2019 में ऐसा ही एक दरिंदा अपराधी राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में आया, जिसकी सच्चाई सामने आई वो वह प्रदेश का सबसे बड़ा सीरियल रेपिस्ट बन गया। इस खूंखार सीरियल रेपिस्ट का रियल नाम सिकंदर है, लेकिन इसके गुनाहों ने इसे नए नाम दिए… ‘जीवाणु उर्फ वायरस’। अपने नाम की तरह इसने सच में कई मासूम बच्चियों को ऐसा वायरस दे दिया जो उनके लिए जिंदा मौत की तरह है।
12 साल की उम्र में पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले सिकंदर उर्फ वायरस ने 19 साल में 65 से ज्यादा दुष्कर्म, सेक्शुअल हैरेसमेंट और हत्याएं की हैं। इसके अलावा उस पर चोरी, लूट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन केस भी दर्ज हैं। आरोपी जीवणु उर्फ वायरस को दो बार उम्र कैद की सजा हो चुकी है। कई पीड़ित परिवार अदालत से उसे फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।
37 साल का सिकंदर बचपन से ही क्रिमिनल माइंड का था। मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की और उसे घर से निकाल दिया। उस समय उसकी उम्र महज 12 साल थी। इसी उम्र में उसने पहली चोरी की और अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। वह शराब, स्मैक सहित अन्य नशे करने लगा और अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता रहा। पकड़े जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जहां, उसका यौन शोषण हुआ। जमानत पर जेल से छूटने के बाद उसने बच्चों के साथ दुष्कर्म और सेक्शुअल हैरेसमेंट करना शुरू कर दिया। वह फुटपाथ से बच्चों को उठाता और उनके साथ दरिंदगी करता। चॉकलेट का झांसा देकर कॉलोनियों से भी बच्चों को उठा ले जाता। अगर, उसे बच्चे नहीं मिलते तो पुरुषों और किन्नरों को अपना शिकार बनाता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067419



