[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मीडियाकर्मियों ने दिया कलक्टर को ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मीडियाकर्मियों ने दिया कलक्टर को ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मीडियाकर्मियों ने दिया कलक्टर को ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की ओर से जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम पत्रकारों की तरफ से ज्ञापन दिया गया।

जिलाध्यक्ष अमित तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में लिखा गया है कि हाल ही में टोंक जिले के अलीगढ़ गांव में पीटीआई के पत्रकार अजीत सिंह शेखावत और उनके कैमरामैन धर्मेंद्र पर हुए हिंसक हमले ने पत्रकारों की सुरक्षा के विषय को लेकर पत्रकार जगत को झकझोर के रख दिया है। इस घटना के दौरान भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला किया, उनके उपकरण तोड़ दिए और यहां तक कि कैमरे को आग के हवाले कर दिया, जिसकी आईएफडब्ल्यू कड़ी निंदा करता है। यह घटना प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चुनौती बन गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पत्रकारों को विभिन्न खतरों का सामना करते हुए रिपोर्टिंग करनी पड़ती है, और उनके जान-माल की सुरक्षा का अभाव उनकी स्वतंत्रता एवं कामकाज पर विपरीत प्रभाव डालता है। ऎसे में पत्रकारों अपनी अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकें, इसके लिए सुरक्षित माहौल का होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, टोंक की घटना की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त करने, हर जिले में विशेष पत्रकार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठित करने तथा पत्रकारों के लिए बीमा योजनाओं एवं कानूनी सहायता का प्रावधान किये जाने की मांग की ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में निडर होकर सेवा कर सकें और उनके परिवारों को भी आर्थिक और मानसिक संबल मिल सके।

ज्ञापन में लिखा गया है कि सरकार इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करे और पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रदेश में लागू कर प्रदेश के पत्रकारों को संरक्षित करने का कार्य करे। इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सविच कुंज बिहारी बिरमीवाला, कोषाध्यक्ष नरेश भाटी, तहसील अध्यक्ष ललित चौहान, वरिष्ठ पत्रकार देवराज लाटा, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शेखावत, मोहम्मद अली पठान,शैलेन्द्र सोनी, महेन्द्र सोनी, अख्तर मुगल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62