[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

नीमकाथाना : जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह एवं संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में नयाबास गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पूष्प अर्पित कर की। इस दौैरान उन्हों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये कैम्पों का भी निरीक्षण किया चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थय कैम्प में वहां मौजूद कार्मिकों से लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा जिला कलक्टर शरद मेहरा ने कार्यक्रम में समस्याएं लेकर आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबिंधत अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला स्तरीय समारोह को वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इससे 26 राज्यों, 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 63 हजार 846 गांवों में निवासित 5.38 करोड़ जनजातीय लोगों के लिए आगामी वर्षाे में 59 हजार 156 करोड़ रूपए व्यय किया जाएगा। इसके तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक साल तक निरंतर जन जातीय उत्कर्ष एवं समृद्धि हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण भारत सरकार की प्राथमिकता है। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं समग्र जनजातीय विकास के लिए केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना तैयार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बिहार के जमुई से वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी ने 150 रुपये के चांदी के सिक्के का विमोचन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के की 150वीं जयंती पर विशेष स्मारक डाक टिकट का भी विमोचन किया. इस दौरान जिला परिषद् के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सुनील ढाका व सरपंच कमलेश देवी द्वारा पोधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी , पुशु पालन विभाग के उपनिदेशक रणजीत मेहराणीया, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62