[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:छह माह से चल रहा था फरार, बबाई पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:छह माह से चल रहा था फरार, बबाई पुलिस ने की कार्रवाई

वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:छह माह से चल रहा था फरार, बबाई पुलिस ने की कार्रवाई

बबाई : बबाई पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 6 माह से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गांव आने पर दबिश देकर दबोच लिया।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर सीकर एसपी भूवन भूषण यादव के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चोरी के मामले में फरार चल रहा आरोपी का अपने गांव आया हुआ है। जिस पर एसपी ने एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पुलिस की टीम जब आरोपी के गांव पहुंची तो उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे ढुढाणिया की ढाणी तन संजयनगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र सुणाराम को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में हुई चोरियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है जिससे ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, एचसी जयप्रकाश, कांस्टेबल राजेश कुमार, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22