[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक और कार की टक्कर में अलाय निवासी पिता सहित दो पुत्रों की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

ट्रक और कार की टक्कर में अलाय निवासी पिता सहित दो पुत्रों की मौत

ट्रक और कार की टक्कर में अलाय निवासी पिता सहित दो पुत्रों की मौत

गोगेलाव : अलाय एवं बारानी के बीच सड़क हादसे में मंगलवार मध्यरात्रि बाद पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। ट्रक एवं कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा हाइवे की टीम ने क्रेन की मदद से ट्रक एवं कार को अलग किया तथा कर में फांसी बॉडी को बाहर निकाला।

मृतक अलाय निवासी थे और जोधपुर से आ रहे थे। जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे बीकानेर की ओर आ रही ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। जिससे अपने पिता का इलाज करवाकर जोधपुर से अपने घर आ रहे पुत्रों की पिता समेत मौत हो गई। हादसे में अलाय निवासी गुलाब सिंह (55)़ उनके पुत्र भेर सिंह (27) और शेर सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मृतकों की बॉडी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में रखवाई गई है पुलिस ने इस बारे में उनके परिजनों को सूचना दी। उनके परिवार में एक पुत्री, एक पुत्र है जो दो-दो साल के हैं। मृतक गुलाब सिंह गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करते थे। उनको बीमारी की वजह से हर हफ्ते जोधपुर जाना पड़ता था। हादसे का स्थान घर से मात्र 1 किलोमीटर दूर ही थे। ट्रक चालक के खिलाफ श्रीबालाजी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मृतक गुलाब सिंह के भतीजे शक्तिसिंह पुत्र मेघ सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22