[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला विधि प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला विधि प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन

जिला विधि प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव ऊंटवालिया की राउप्रावि के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चुरु की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ शरद कुमार ब्यास की देखरेख में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। मुख्य वक्ता एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति जिला अध्यक्ष सिवील राईट सोसायटी चुरु ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा, अनुशासन , कठीन परिश्रम, बाल श्रम,बाल विवाह रोकथाम, किशोर न्याय के साथ ही शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रजापति ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा के लिए प्रातः जल्दी उठकर घर पर चार घंटे पढ़कर शाला आने का स्वैच्छिक संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सुस्वास्थ्य शैक्षणिक विकास की प्रथम सिढी है उन्होंने स्वस्थ परिवार निर्माण से लेकर, बच्चों को दुध दही के अभाव की पुर्ति के लिए अंकुरित अनाज को भोजन में शामिल करने का बच्चों को स्वैच्छिक संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान सुनिल शर्मा ने की। उन्होंने मोबाइल से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए नये संकल्प से नये सवेरे के नई शुरुआत से पढ़ाई की शुरुआत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सविता पुनीता, जगदेवी कुमारी, राज बाला, शंकर लाल, रेणु कुमारी, किरण कुमावत, संतोष, सुगनाराम, सुनिता चौधरी, पुनम विजय, रवि प्रसाद, पिंकी कुमारी,मंजु,आशा, मुराद अली ने सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62