सुशील मावन्डिया सर्व सम्मति से श्याम मित्र मंडल बबाई अध्यक्ष मनोनीत
सुशील मावन्डिया सर्व सम्मति से श्याम मित्र मंडल बबाई अध्यक्ष मनोनीत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत
बबाई : मित्र मंडल बबाई में प्रतिवर्ष गोपाष्टमी पर श्याम महोत्सव के आयोजन के समापन के बाद आगामी एक वर्ष के लिए नये अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। इसी परम्परा को कायम रखते हुए, आगामी वर्ष 2024-25के लिए मित्र मंडल के सदस्यों की मिटिंग हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुशील कुमार मावन्डिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। मंडल के वरिष्ठ सदस्यों नें सुशील का माला पहनाकर नये अध्यक्ष का सम्मान किया।
इस अवसर पर राजेश लाटा, उमेश पंसारी,रामेश्वर लाल खटाणा, महेश हरितवाल, नंदकिशोर पटवारी,राकेश मावन्डिया, ज्ञानचंद छिंपा, सज्जन फरेरा, शुभम मावन्डिया, हरीराम पंसारी, बंटी सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, पीटीआई भंवरसिंह, महेंन्द्र कुमार खटाणा, सुनील ज़ोसी, मोनू सोनी, गणेश सेन, गणेश पटवारी,दीपक पंडा, विक्की मावन्डिया, विजयपाल सिंह रामकुमारपुरा, सोमेश्वर लाटा, अनमोल व रोनक पंसारी सहित सैकड़ों मंडल के सदस्य रहे।