खेतड़ी : पुलिस ने होटल पर दी दबिश:अनैतिक गतिविधियों को लेकर मारा छापा, होटल संचालक समेत 6 गिरफ्तार
पुलिस ने होटल पर दी दबिश:अनैतिक गतिविधियों को लेकर मारा छापा, होटल संचालक समेत 6 गिरफ्तार
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने मंगलवार एक होटल पर दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में होटल संचालक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिनेमा रोड स्थित मिलन होटल पर पुलिस ने अनैतिक कार्यों की सूचना पर दबिश दी थी।
संदिग्ध गतिविधि
सीआई विनोद सांखला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर नए साल को देखते हुए अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए क्षेत्र के होटलों और रेस्टोरेंट पर निगरानी रखी जा रही थी। जिस पर मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कस्बे के सिनेमा रोड स्थित मिलन होटल पर कुछ युवक युवतियां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। सूचना पर जाप्ते के साथ होटल पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध अवस्था में पांच युवक और चार युवतियां मिली। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान पूछताछ करने पर वहां मिले युवक पुलिस से बहस करने लगे।
होटल संचालक समेत 6 गिरफ्तार
जिस पर पुलिस ने होटल संचालक डुमोली निवासी ओमपाल पुत्र बहादुरमल गुर्जर, नानूवाली बावड़ी निवासी आशीष कुमार पुत्र राम किशन कुमावत, तालाब का मोहल्ला निवासी नदीम पुत्र मोहम्मद शब्बीर, चिरानी निवासी अमन पुत्र बजरंग लाल कुमावत, बांसियाल निवासी नरेंद्र पुत्र मदनलाल योगी और तातीजा निवासी नरेश पुत्र बुल्ला राम गुर्जर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं युवतियों को पूछताछ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039072


