[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू का शिविर:वक्ता बोल- पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए सबका निजीकरण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू का शिविर:वक्ता बोल- पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए सबका निजीकरण किया

सीकर में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू का शिविर:वक्ता बोल- पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए सबका निजीकरण किया

सीकर : सीकर में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू का शिविर शुरू हो चुका है। इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित ढाका भवन में चल रहे इस शिविर में मजदूर विरोधी श्रम संहिता, आजादी के आंदोलन में मजदूर वर्ग की भूमिका सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बोले- मजदूरों का हक छीना जा रहा

सीटू के जिला सचिव बृजसुंदर जांगिड़ ने बताया कि देश के पूंजीपति लोगों को फायदा देने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा पुराने 44 श्रम कानून को चार श्रम संहिता में बदल दिया गया। इसके साथ ही वर्तमान में देश के सभी बड़े उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे केवल देश के उद्योगपतियों और पूंजीपति लोगों को ही इसका फायदा मिल रहा है। श्रम संहिता बनाकर मजदूरों के काम के घंटे में भी बढ़ोतरी की जा रही है।

हमारे द्वारा लगातार श्रमिकों से उनका हक छीनने के विरोध में आवाज उठाई जा रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर और आगामी दिनों में आंदोलन शुरू करने को लेकर इसकी रूपरेखा आज के इस शिविर में तैयार की जा रही है। आज के इस शिविर में राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन,ऑटो रिक्शा यूनियन, भवन निर्माण मजदूर यूनियन सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62