[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मनाया गोपाष्टमी पर्व:गोशालाओं में किया हवन, गायों की करवाई गोचरी, स्कूली स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मनाया गोपाष्टमी पर्व:गोशालाओं में किया हवन, गायों की करवाई गोचरी, स्कूली स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली

नीमकाथाना में मनाया गोपाष्टमी पर्व:गोशालाओं में किया हवन, गायों की करवाई गोचरी, स्कूली स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आज गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। शहर के गोपाल गौशाला, तोरावाटी गौशाला सहित आस पास के गांवों में गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। गांव गावड़ी की श्री हनुमान सेवा समिति ने गोपाष्टमी पर्व मनाया। गोशालाओं में हवन किया गया। गायों के लिए गोचरी करवाई गई।

शहर की गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ शहर के स्कूली स्टूडेंट्स द्वारा टैक्सी बस स्टैंड से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए गोपाल गौशाला प्रांगण में पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। इसके बाद संतों के प्रवचन हुए इसके साथ ही पेंटिंग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। पेंटिंग सहित भाषण प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं ने गायों की पूजा की। इसके साथ ही लोगों ने गायों के लिए गोचरी भी करवाई।

गणेश्वर तीर्थ धाम पर भी गालव गौशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। गोपाष्टमी पर्व को लेकर धाम गणेश्वर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए गालव गौशाला प्रांगण में पहुंची जहां धार्मिक आयोजन हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62