[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:घुमाने का झांसा देकर स्कूल से अपने साथ ले गया था आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:घुमाने का झांसा देकर स्कूल से अपने साथ ले गया था आरोपी

छात्रा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार:घुमाने का झांसा देकर स्कूल से अपने साथ ले गया था आरोपी

खेतड़ी : स्कूल छात्रा से बलात्कार करने के मामले में फरार एक आरोपी को बबाई पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी छात्रा को स्कूल से घुमाने की बात कहकर ले गया था तथा लक्ष्मणगढ़ के पास छोड़कर फरार हो गया था।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि 25 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी राजकीय स्कूल में पढ़ाई करती है। वह सुबह स्कूल के लिए गई थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। इस दौरान परिजनों ने आसपास के गांवों व रिश्तेदार में पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस दौरान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि सुनारी निवासी देशराज युवती को घुमाने की बात कहकर सीकर ले गया।

इस दौरान आरोपी ने एक मकान में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया तथा मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। जब छात्रा को विडियो क्लिप के बारे में पता चला तो उसने डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को ट्रेन के सामने डालने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ तो पटरियों पर सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर देशराज मीणा पुत्र हरसाराम को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, विजय सिंह, संजीत कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62