[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना नगर परिषद में विवाद का मामला:अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा वाल्मीकि समाज, कार्मिकों की पेन डाउन हड़ताल जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना नगर परिषद में विवाद का मामला:अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा वाल्मीकि समाज, कार्मिकों की पेन डाउन हड़ताल जारी

नीमकाथाना नगर परिषद में विवाद का मामला:अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा वाल्मीकि समाज, कार्मिकों की पेन डाउन हड़ताल जारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद कर्मचारी और सफाईकर्मियों मे विवाद बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इसके साथ ही अब सफाईकर्मी भी नगर परिषद के सामने धरने पर बैठ गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी गई है।

नगर परिषद के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक एईएन के साथ हुई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नही की जाएगी, जब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारी अध्यक्ष पिंटू कुमावत ने बताया कि चेंबर में घुसकर सफाईकर्मियों ने एईएन मामराज जाखड़ के साथ मारपीट की.. महिला कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की राज कार्य मे बाधा का मामला दर्ज करवाने के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तार नही हुई। पिंटू कुमावत ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों के पक्ष में सभी जिलों में और उपखंड स्तर पर सफाईकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। जब तक मांगे नही मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा।

इधर सफाईकर्मियों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू

नगर परिषद के बाहर ठेका सफाईकर्मियों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। सफाईकर्मियों की मांग है कि नगर परिषद के एईएन द्वारा दर्ज गए मुकदमे को वापिस ले और सफाईकर्मियों का अनुभव प्रमाण पत्र बनवाया जाए। बड़ी संख्या में सफाई कर्मी धरने पर बैठे हैं। वही महिलाएं भी नारेबाजी कर विरोध जता रही है। शहर में ठेका सफाईकर्मियों ने सफाई व्यवस्था भी ठप कर दी है। आज शहर में सफाई भी नही हुई। जिससे गली मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

यह था मामला

नगर परिषद में सफाई कर्मी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। 5 नवंबर दोपहर ढाई बजे सफाईकर्मी एईएन के चेम्बर में घुस गए और मांगो को लेकर विरोध करने लगे। एईएन से धक्का मुक्की और मारपीट के मामले में एईएन ने मामला दर्ज करवाया। उसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet