[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 बदमाशो ने स्टोन क्रेशर पर की फायरिंग,VIDEO:लोहे की रॉड से गेट तोड़ा, 2 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

5 बदमाशो ने स्टोन क्रेशर पर की फायरिंग,VIDEO:लोहे की रॉड से गेट तोड़ा, 2 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार

5 बदमाशो ने स्टोन क्रेशर पर की फायरिंग,VIDEO:लोहे की रॉड से गेट तोड़ा, 2 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार

खेतड़ी : स्टोन क्रेशर पर लूट की वारदात करने पहुंचे बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। 5 बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए और लोहे की रोड से गेट तोड़ दिया। इसके बाद फायरिंग कर मौके पर भाग निकले।

मामला झुंझुनूं के बबाई थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इस दौरान घटना क्रेशर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना 8 नवंबर की रात 1 बजकर 52 मिनट की है।

थाना अधिकारी सरदारमल यादव ने बताया-बवाई थाना क्षेत्र की प्रतापपुरा पंचायत में पारस स्टोन क्रेशर का संचालन किया जाता है। रात करीबन ढाई बजे किसी ने फोन पर सूचना थी कि बवाई से 8 किलोमीटर दूर प्रतापपुरा में एक क्रेशर स्टोन पर फायरिंग हुई है। जिस पर खेतड़ी, बवाई और मेहाड़ा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची।

बदमाशों ने लोहे की रॉड से गेट तोड़ दिया। इस दौरान कर्मचारी ने भागकर जान बचाई।
बदमाशों ने लोहे की रॉड से गेट तोड़ दिया। इस दौरान कर्मचारी ने भागकर जान बचाई।

लोहे के रॉड से गेट तोड़ा

जानकारी में सामने आया-दो बाइकों पर पांच नकाबपोश बदमाश क्रेशर पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक बाइक पर बैठा रहा। जबकि चार बदमाश हाथ में पिस्टर और लोहे की रॉड लेकर क्रेशर के ऑफिस में पहुंच गए। बदमाशों ने आते ही हवाई फायर कर दिया। इसके बाद ऑफिस का गेट अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने लोहे की रॉड से गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों से वहां लूट की कोशिश की मगर कुछ हाथ नहीं मिलने पर आरोपी फिर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

मौके से मिला कारतूस का खाली खोल

पुलिस ने बताया-जानकारी में आया है कि बदमाशों ने क्रेशर पर वारदात करने से पहले रात 10 बजे नाथा का नांगल में भी वारदात की थी। मौके से एक कारतूस का खाली खोल बरामद हुआ है।

घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दो मिनट में बदमाश वारदात कर मौके से फरार हो गए। पुलिस सीटीसीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश कर रही है।

लूट में सफल नहीं होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।
लूट में सफल नहीं होने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।

थाना अधिकारी ने बताया-मामले की सूचना पर डीएसपी जुल्फीकार अली मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। साथ ही बदमाशों के धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है। साथ ही नाकाबंदी भी कराई गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22