श्री जलाराम बापा जयंती समारोह 8 को
श्री जलाराम बापा जयंती समारोह 8 को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : श्री जलाराम बापा सेवा समिति शिमला द्वारा बस स्टैंड पर स्थित जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान मे संत श्री जलाराम बापा का जयंती उत्सव 8 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 9.30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन, अखंड दीप प्रागट्य होगा। शाम 5 बजे जलाराम बापा की पूजा अर्चना कर महाआरती होगी। 6 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि विप्र महा संघ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंबिका दत्त कौशिक होंगे।

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निर्देशक आचार्य अभिमन्यु पाराशर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिमला सरपंच रीना देवी, समाज सेवी अनिल शर्मा दलोता, उपसरपंच कृष्ण फौजी, युवा नेता राजेंद्र सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी डॉ ताराचंद शर्मा, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह यादव, कुलदीप कॉलेज के निदेशक विपिन विक्रम यादव, यदुवंशी कॉलेज के प्राचार्य बजरंग लाल बबलू, समाजसेवी धर्मपाल यादव ढाणी, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम सैनी, सरपंच प्रतिनिधि शीशराम निनानिया, राजकुमार यादव, शीशराम पंच पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, भाजपा युवा नेता मनजीत लाठर, महावीर पंच होंगे। इस अवसर पर बाबा की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038639


