[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्य चुनाव आयुक्त राजस्थान एवं जिला कलेक्टर ने किया स्काउट फ्लैग का विमोचन : स्काउट स्टेट कमिश्नर का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्य चुनाव आयुक्त राजस्थान एवं जिला कलेक्टर ने किया स्काउट फ्लैग का विमोचन : स्काउट स्टेट कमिश्नर का किया स्वागत

मुख्य चुनाव आयुक्त राजस्थान एवं जिला कलेक्टर ने किया स्काउट फ्लैग का विमोचन : स्काउट स्टेट कमिश्नर का किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में राजस्थान प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त एवं स्टेट कमिश्नर नवीन महाजन के झुंझुनूं आगमन पर स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारियों एवं सचिवों ने सी ओ स्काउट महेश कालावत के नेतृत्व में संगठन की परंपरा के अनुसार स्वागत किया।

इस अवसर पर आई जी पुलिस अनिल कुमार टांक, जिला कलेक्टर रामावतार मीना, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी का भी संगठन की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन महाजन एवं आई जी पुलिस अनिल कुमार टांक, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने स्काउट गाइड फ्लैग का विमोचन किया। सी ओ स्काउट महेश कालावत ने उपस्थित अधिकारियों को फ्लैग (स्टीकर) लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया।

सी ओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि यह फ्लैग आमजन को ₹10 में वितरित कर प्राप्त धनराशि से राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में एक आरक्षित कोष तैयार कर इस राशि का उपयोग संगठन की सेवाभावी गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी, दुर्घटना आदि से पीड़ित व्यक्तियों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उपस्थित सभी स्काउट अधिकारियों से रूबरू हुए झुंझुनूं जिले में स्काउट गाइड संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि विधानसभा उपचुनाव में स्काउट गाइड के माध्यम से स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सहयोग किया जाए एवं जिला कलेक्टर के निर्देशन में समन्वित रूप से कार्य करें।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, सी ओ गाइड सुभीता महला, सचिव स्थानीय संघ चिड़ावा महेंद्र सिंह, बुहाना के प्रवीण कुमार, सूरजगढ़ के महेश सैनी, गुढ़ा गौड़ जी जी के मनोहर लाल रणवा, अलसीसर के रामचंद्र मीणा, खेतड़ी सचिव जितेन्द्र कुमार, मंडावा सचिव जयचंद भढ़िया, माननगर सहायक सचिव विजय कुमार गर्वा, पिलानी सहायक सचिव मनोज शर्मा, संयुक्त सचिव मनीषा सैनी, अलसीसर के मुकेश यादव स्काउट मास्टर जोगेंद्र सिंह एवं दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77