[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपोत्सव से पहले खेतड़ी में सजे बाजार:सिक्के और बर्तन खरीदने पहुंचे खरीददार, ट्रैफिक ज्यादा होने से आमजन हो रहे परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीपोत्सव से पहले खेतड़ी में सजे बाजार:सिक्के और बर्तन खरीदने पहुंचे खरीददार, ट्रैफिक ज्यादा होने से आमजन हो रहे परेशान

दीपोत्सव से पहले खेतड़ी में सजे बाजार:सिक्के और बर्तन खरीदने पहुंचे खरीददार, ट्रैफिक ज्यादा होने से आमजन हो रहे परेशान

खेतड़ी : दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस को बाजारों में बड़े उत्साह के साथ खरीदारी की जा रही है। माना जाता है कि इस दिन खरीदार से घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में लोग बर्तन, आभूषण, वाहन, प्रॉपर्टी, कपड़ों आदि की खरीदारी करते हैं।

शहर के मुख्य बाजार में सवेरे से ही भीड़ है। लोग मुहूर्त देखकर अपने घर के लिए सामान खरीद रहे हैं। आज के दिन ही व्यापारी भी अपने लिए बहीखाते खरीदते हैं। दीपावली पर इनकी पूजा होती है। इसके बाद नए वित्तिय वर्ष से इनका उपयोग किया जाता है।

सबसे ज्यादा डिमांड सिक्कों और बर्तनों की

समय के साथ भले ही मार्केट में कई नई वस्तुएं जुड़ गई हैं, लेकिन आज भी बाजार में सिक्कों और बर्तनों की डिमांड है। परंपरानुसार लोग आज के दिन सबसे अधिक सिक्के और बर्तन ही खरीदते हैं। लोगों ने बाजार में सोने-चांदी के सिक्के, स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदे। कई लोगों ने मान्यतानुसार कांसे के बर्तन भी खरीदे। इस दौरान कस्बे के बस स्टैंड, चुना चौक, हनुमान गढ़ी के अलावा मुख्य बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली। सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार में वाहनों का आवागमन अधिक होने से लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार में पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin