दीपावली पर सीकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
दीपावली पर सीकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया
सीकर : दीपावली के अवसर पर सीकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में 3 दिन के लिए बदलाव किया गया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना जारी की गई है। सीकर के ट्रैफिक इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली के पर्व पर मार्केट में खरीदारी के कारण काफी भीड़ रहेगी इसलिए शहर में 29 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से 31 अक्टूबर की देर रात तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

तापड़िया बगीची,अजमेर स्टैंड,सालासर स्टैंड से नानी गेट,कोतवाली रोड, फतेहपुरी गेट गणेश जी मंदिर से थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर और भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। यहां केवल टू व्हीलर वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सालासर स्टैंड से आने वाले थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन चांदपोल गेट, दूजोद गेट से रामलीला मैदान, रानी सती रोड, अंबेडकर सर्किल होते हुए बजरंग कांटा और बस डिपो पहुंचेंगे।
दीपावली के दिन शाम 5 बजे से देर रात तक तापड़िया बगीची, सालासर स्टैंड, फतेहपुरी गेट, कोतवाली रोड, अजमेर स्टैंड से जाट बाजार और शहर के परकोटे में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बजरंग कांटा से कल्याण सर्किल, तापड़िया बगीची, सालासर स्टैंड की तरफ और बजरंग कांटा से रामलीला मैदान की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रोज की तरह ही यथावत रहेगा। दीपावली के दिन शाम 5 बजे बाद शहर के मुख्य मार्केट में बनी गलियों पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033399


