[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अपना घर कार्यकारिणी की बैठक:विकास के मुद्दों पर लिया प्रस्ताव, खाने की दो यूनिट बनेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में अपना घर कार्यकारिणी की बैठक:विकास के मुद्दों पर लिया प्रस्ताव, खाने की दो यूनिट बनेंगी

नीमकाथाना में अपना घर कार्यकारिणी की बैठक:विकास के मुद्दों पर लिया प्रस्ताव, खाने की दो यूनिट बनेंगी

नीमकाथाना : नीमकाथाना अपना घर आश्रम नीमकाथाना की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आश्रम अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक में कई विकास के मुद्दों पर प्रस्ताव लिया गया। जनवरी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम होगा।

आश्रम से जुडे विषयो चर्चा की गई। आश्रम सचिव संदीप चौधरी ने आश्रम विकास से संबंधित मुद्दे कार्यकारिणी के समक्ष रहे जिन पर सदस्यो ने सर्व सम्मति से सहमति प्रदान की। आश्रम में रह रहे प्रभुजी की बढती संख्या को देखकर 1 नवंबर से खाने की दो यूनिट बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ और आश्रम का वार्षिकोत्सव मनाने का भी निर्णय लिया गया। आश्रम सम्बंधित अनेक विषयों पर चर्चा कर सहमति जताई गई। इसके साथ ही नीमकाथाना जिला बताने का प्रस्ताव भी सर्व समिति से पास किया गया। नीमकाथाना जिला बचाने को लेकर ज्ञापन तैयार किया गया जो जिला कलेक्टर को सौप जाएगा।

यह रहे मौजूद

इस दौरान आश्रम सचिव संदीप चौधरी, वित्त सचिव संजीव मोदी, मोहन लाल सैनी, विष्णु बंसल, गोपाल सैनी, गजेंद्र मोदी, सोहन सैनी, रतन मिश्रा, अजय सैनी, ललित यादव, मैनेजर आराम सिंह, सेवासाथी अरविंद, चन्द्र प्रकाश, नितिन, मोनू, उमेश, कप्तान आदि मौजूद रहे।

Related Articles