दीपदान कार्यक्रम मंगलवार को
दीपावली पर्व के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा कार्यक्रम, जलाएंगे 21 हजार दीप, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि करेंगे शिरकत, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देंगे लोक कलाकार
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के उपलक्ष में मंगलवार, 29 अक्टूबर को सांय 6.15 बजे जिला मुख्यालय पर जौहरी सागर स्थित चूरू चौपाटी में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 21000 दीप जलाएं जाएंगे। इसी के साथ लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आमजन शिरकत करेंगे। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034949


