[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खींवसर में रतन चौधरी होंगी कांग्रेस प्रत्याशी:रिटायर्ड आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की हैं पत्नी; कांग्रेस ने पहली बार खेला महिला कार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

खींवसर में रतन चौधरी होंगी कांग्रेस प्रत्याशी:रिटायर्ड आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की हैं पत्नी; कांग्रेस ने पहली बार खेला महिला कार्ड

खींवसर में रतन चौधरी होंगी कांग्रेस प्रत्याशी:रिटायर्ड आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की हैं पत्नी; कांग्रेस ने पहली बार खेला महिला कार्ड

नागौर : नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने यहां से डॉ. रतन चौधरी को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने खींवसर विधानसभा में पहली बार महिला कार्ड खेला है। प्रदेश के 7 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में खींवसर लगातार हॉट सीट बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषणा के साथ ही सभी को चौंका दिया है।

भाजपा यहां पर पहले से ही रेवंत राम डांगा को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब कुछ ही देर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल भी रालोपा प्रत्याशी की घोषणा करने वाले हैं।

डॉ. रतन चौधरी, पूर्व आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की पत्नी हैं। रतन चौधरी पेशे से डॉक्टर हैं और पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने लंबे समय तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में बतौर चिकित्सक कार्य किया है।

उनके पति सवाई सिंह चौधरी पिछले काफी समय से खींवसर की राजनीति में लगातार सक्रिय हैं। सवाई सिंह चौधरी रिटायर्ड होने के बाद से खींवसर में लगातार सक्रिय हैं। सवाई सिंह 7 सालों तक कांग्रेस पार्टी में रहे। 2023 विधानसभा चुनावों से पहले सवाई सिंह चौधरी ने डॉ. ज्योति मिर्धा के समर्थन में भाजपा ज्वाॅइन कर ली थी। लेकिन अब एक बार फिर सवाई सिंह चौधरी ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। बुधवार रात को पत्नी को कांग्रेस से टिकट मिलने की घोषणा से कुछ ही देर पहले सवाई सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। वे सिर्फ 13 महीने तक भाजपा में रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet