[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लो-फ्लोर और स्लीपर कोच में भिडंत,30 घायल:लो-फ्लोर बस का गियर फंसने से बस एकदम से रुकी, पीछे से आ रही स्लीपर कोच लो-फ्लोर से टकराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लो-फ्लोर और स्लीपर कोच में भिडंत,30 घायल:लो-फ्लोर बस का गियर फंसने से बस एकदम से रुकी, पीछे से आ रही स्लीपर कोच लो-फ्लोर से टकराई

लो-फ्लोर और स्लीपर कोच में भिडंत,30 घायल:लो-फ्लोर बस का गियर फंसने से बस एकदम से रुकी, पीछे से आ रही स्लीपर कोच लो-फ्लोर से टकराई

जयपुर : भांकरोटा थाना इलाके में आज सुबह लो-फ्लोर और स्लीपर कोच बस की भिडंत में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना रामचंद्र पुरा के पास हुई। लो-फ्लोर बस चालक विनोद ने बताया कि चलती बस का गियर अटक गया। जिस से बस एकदम से मुख्य सड़क पर रुकी,इसी दौरान पीछे से आ रही सिलीवर कोच बस लो-फ्लोर बस से टकरा गई। जिस से स्लीपर कोच और लो-फ्लोर बस में बैठी 30 से अधिक सवारियों को चोटे आई जिन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बगरू टोल के पास हुई दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस औलरर 108 मौके पर पहुंची और लोगों को अस्पताल ले जाना शुरू किया। घायल यात्रियों ने बताया कि एक दम से बस रुकने से पीछे से तेज गति से आ रही स्लीपर कोच बस लो-फ्लोर के टकरा गई। जिस से दुर्घटना हुई। कई लोगों के चेहरे और शरीर पर गम्भीर चोट लगी। जिन्हें ठिकरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं।

लो-फ्लोर बस मंटिनैंस के अभाव ने हो रही खराब-

लो-फ्लोर के एक चालक ने बताया कि अजमेर रोड पर लो- फ्लोर बगरू से चाँदपोल आ रही थी। लो-फ्लोर बस ने गियर अटक ने से झटका लिया तो पीछे से तेज स्पीड में दौड़ती आ रही स्लीपर ने लो-फ्लोर को टक्कर दे दी, ड्राइवर का पैर फैक्चर हो गया है वहीं टोडी डिपो की अधिकतर लो-फ्लोर बसों का गीयर खराब खराब हैं। मेंटेनेंस नहीं करने के कारण आए दिन चालकों को परेशानी होती हैं। कई बार विभाग को इस सम्बन्ध में जानकारी दी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जता। खऱाब बसे सड़क पर चल रही है कोई मॉनिटरिंग करने वाला नहीं हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin