[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रॉले की टक्कर में तीन की मौत:46 लोग घायल, 17 जयपुर रेफर; अजमेर से दिल्ली सत्संग में जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रॉले की टक्कर में तीन की मौत:46 लोग घायल, 17 जयपुर रेफर; अजमेर से दिल्ली सत्संग में जा रहे थे

जयपुर : जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रॉले से बस टकरा गई। बस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। 46 बस यात्री घायल हुए हैं। गंभीर स्थिति में 17 घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस यात्री अजमेर से दिल्ली राधास्वामी के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। हादसा कोटपूतली में कंवरपुरा स्टैंड पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ।

बस हादसे की सूचना के बाद कोतपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के बाहर भीड़ जुटने लगी थी।
बस हादसे की सूचना के बाद कोतपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के बाहर भीड़ जुटने लगी थी।

आगे चल रहे ट्रॉले से बस टकराई

कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस अजमेर से रवाना होकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कंवरपुरा स्टैंड के पास आगे चल रहे ट्रॉले से जा टकराई। सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी श्रद्धालुओं को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर कलेक्टर, एडीएम, एसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ड्राइवर ट्रॉला लेकर भागा थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- हादसे के बाद ड्राइवर ट्रॉला लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करवाई है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस में कुल 49 लोग सवार थे। सभी यात्री अजमेर और आसपास के हैं। सत्संग के लिए अजमेर से चार बसें एक साथ निकली थीं। इसमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मृतकों में अलवर निवासी माया, ब्यावर निवासी सुनीता साहू और बस के ड्राइवर जयपुर निवासी विशाल शर्मा शामिल हैं। हॉस्पिटल पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

घायलों में अजमेर के अलावा ब्यावर, भीलवाड़ा के भी अजमेर निवासी दिव्यांशु, सुशीला (55), जेठालाल, उदाराम (55), मधु चौधरी (65), कोमल खिलाड़ी (60) समेत 17 घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। घायलों में अजमेर निवासी देवी दास लालवानी (56), ज्ञान देवी (40), सुखी देवी (40), रमेश(59), शंकर लाल (60),अजीत मुलानी, दरियाव कौर (60), मधु सिंधी (62), सुरेंद्र (24), सुनीता शर्मा (31), रेनू सिंधी (62), प्रमिला (40), वीर सिंह (68), शारदा मौर्य (46),अनीशा (18), मीरा देवी (55), मंजू (61), नीतू भाटी (41), शिवजी (41), राम सिंह (50), नारायण (59), कशिश (45), राजेंद्र सिंह राठौड़ (58), ब्यावर निवासी नवरतमल (57), पृथ्वीराज (73), उत्तमचंद (62), गणपत लाल (54), ईश्वर चंद्र (40), वरुण (20), अजमेर के नसीराबाद निवासी जगदीश (53), अजमेर के मोखमपुरा निवासी हीरा सिंह (50,) भीलवाड़ा निवासी राजेंद्र कुमार (36), कुंदन मल खटीक (50), मन्ना देवी (55), प्रहलाद आचार्य (63), निवेदिता (22), रवीना (45), मोहनलाल (45), भीलवाड़ा के बागोर निवासी भेरूलाल (66) शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin